मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत अंतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया

 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत अंतरण
कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया

रीवा 16 जनवरी 2026. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में महिला सशक्तिकरण अंतर्गत मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को माह जनवरी 2026 की मासिक आर्थिक सहायता राशि के अंतरण हेतु राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेशभर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।

रीवा जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कन्या महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 400 लाड़ली बहनों की सहभागिता रही। जिले की 399311 लाड़ली बहनों के खातों में 59 करोड़ 20 लाख 89 हजार 900 रूपये की राशि अंतरित की गई। इस अवसर पर गर्भवती माताओं को अतिथियों द्वारा पोषण तत्वों से युक्त पोषण किट का वितरण किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताते हुए इसके सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में श्रीमती संगीता राजेश यादव अध्यक्ष जनपद पंचायत एवं श्रीमती सुनीता बृजेंद्र द्विवेदी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। श्रीमती शशि श्याम उइके संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास, श्रीमती उषा अवधिया संयुक्त संचालक स्वास्थ्य विभाग, श्रीमती विभा श्रीवास्तव प्राचार्य कन्या महाविद्यालय एवं नयन सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ में संगीत एवं लोकगीतों की प्रस्तुति हुई।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *