पूर्व सैनिक दिवस पर किया गया सैनिकों का सम्मान

पूर्व सैनिक दिवस पर किया गया सैनिकों का सम्मान
रीवा 14 जनवरी 2026. जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में 14 जनवरी को पूर्व सैनिक दिवस का आयोजन किया गया। समारोह में रीवा जिले के 48 पूर्व सैनिकों तथा 14 वीर नारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। समारोह में पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। समारोह में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक तथा वीर नारियाँ शामिल हुईं।
Facebook Comments Box