सांसद ने कृषि रथ को दिखाई हरी झण्डी

सांसद ने कृषि रथ को दिखाई हरी झण्डी
रीवा 11 जनवरी 2026. सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कृषि रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। कृषि से संबंधित पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन पर किसानों से सीधा संपर्क कर नवीन व वैज्ञानिक तकनीक सुधार की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से कृषि रथ गांव में भ्रमण करेगा। यह रथ एक दिन में तीन ग्राम पंचायतों का एक माह की अवधि में भ्रमण करेगा।
Facebook Comments Box