झलकारीबाई की वीरता और देशभक्ति ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी – उप मुख्यमंत्री

रीवा 23 नवम्बर 2025. अखिल भारतीय कोरी समाज द्वारा मानस भवन में वीरांगना झलकारीबाई कोरी की 195वीं जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री ने कोरी समाज को इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए वीरांगना झलकारीबाई कोरी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरांगना झलकारीबाई की वीरता और देशक्ति ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। झलकारीबाई केवल कोरी समाज ही नहीं बल्कि पूरी राष्ट्र की धरोहर हैं। उन्होंने अंग्रेजों के विरूद्ध 1857 में किए गए विद्रोह में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की परछाई बनकर स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि झलकारीबाई के जीवन का स्मरण हमें नारीशक्ति, साहस और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता है। उनका जीवन समाज और देश को साहस और कर्तव्य की प्रेरणा देता है। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कोरी समाज को बधाई दी।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण कोरी समाज के जिला अध्यक्ष श्री राजाराम बुनकर द्वारा दिया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कार्यवाहक श्री आनंद वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र गुप्ता तथा कोरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह शाक्यवार ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में प्रदेश भर से पधारे समाज के जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में कोरी समाज के लोग उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *