दिव्यांग चिकित्सा बोर्ड शुक्रवार को होगा

रीवा 01 फरवरी 2023. भारतीय रेडक्रास सोसायटी के सचिव विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि रेडक्रास डीडीआरसी झिरिया में लगने वाला विकलांग चिकित्सा बोर्ड प्रत्येक सोमवार की जगह शुक्रवार को आयोजित किया जायेगा। अगला चिकित्सा बोर्ड 10 फरवरी को डीडीआरसी रेडक्रास में आयोजित होगा। जिले के सभी दिव्यांगजनों के लिए कार्य कर रहे संस्था के प्रतिनिधि विकलांग प्रमाण पत्र हेतु डीडीआरसी रेडक्रास में समस्त प्रपत्रों के साथ शुक्रवार को आकर विकलांगता प्रमाण पत्र बनवायें।
भारतीय रेडक्रास सोसायटी के सचिव ने बताया कि सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक एवं जिला मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया है कि जिला चिकित्सालय के चिकित्सक अस्पताल की डियूटी में व्यस्त रहते हैं तथा सोमवार को जिला चिकित्सालय की ओपीडी अधिक रहती है। अत: सोमवार को लगने वाला विकलांग बोर्ड प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किया जायेगा।

Facebook Comments Box