नव नियुक्त राज्यपाल श्री कोहली का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

080916n1

मध्यप्रदेश के नव नियुक्त राज्यपाल श्री ओ.पी. कोहली को मध्यप्रदेश के उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजेंद्र मेनन ने आज पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन परिसर में 12:30 बजे आयोजित किया गया। मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया। राज्यपाल श्री कोहली को शपथ ग्रहण के पश्चात गार्ड ऑफ आनर दिया गया। श्री कोहली ने सलामी गारद का निरीक्षण भी किया।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सपत्नीक शामिल हुए। इसके अतिरिक्त विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरन शर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी नेता प्रतिपक्ष श्री बाला बच्चन, पूर्व मुख्यमंत्री श्री सुन्दरलाल पटवा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, प्रदेश मंत्रीमंडल के सदस्य, सांसद श्री आलोक संजर, महापौर श्री आलोक शर्मा,सांसद,विधायक, उप लोकायुक्त श्री ए.के. महेश्वरी, मुख्य सूचना आयुक्त श्री के.डी.खान, वक्फ बोर्ड कमेटी के चेयरमेन शौकत मोहम्मद खान, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अरूण यादव, पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, विश्वविद्यालयों के कुलपति, सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न धार्मिक, राजनैतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और पत्रकार उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box