उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने की मैहर में मॉ शारदा की पूजा-अर्चना

प्रदेश के खनिज साधन उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन तथा प्रवासी भारतीय विभाग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रविवार को सतना जिले के मैहर प्रवास के दौरान मॉ शारदा मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होने मॉ शारदा के दर्शन कर प्रदेश के नागरिको की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर एस.डी.एम. सुरेश अग्रवाल, जिला खनि अधिकारी पी.पी.राय, बालेन्द्र गौतम, राजेश पाण्डेय, पारसनाथ तिवारी, जीतेन्द्र शुक्ला भी उपस्थित थे। खनिज साधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने के.जे.एस.सीमेन्ट के प्लांट मे जाकर वहां स्थापत्य कला के नवनिर्मित दुर्गा मंदिर मे भी दर्शन और पूजा अर्चना की। इस मौके पर के.जे.एस. सीमेन्ट के पवन आहूलवालिया भी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *