भाजपा प्रत्याशी स्वर्णिम चित्रकूट के लिए काम करेंगे -उद्दोग मंत्री श्री शुक्ल

उद्दोग एवं खनिज मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव मे  भाजपा प्रत्याशी श्री शंकर दयाल त्रिपाठी के  समर्थन मे बांधी,बेरहना ,मझगवां,गडरी,कोनिया,तुर्री,झरी,मेहुती,परसदिया,मालमऊ मे जनसम्पर्क के दौरान कहा कि श्री शंकर दयाल त्रिपाठी प्रत्येक वर्ग के हितों का ख्याल रखने वाले व्यक्ति हैं । उद्योग मंत्री ने आज कार्यकार्ताओं के साथ कार्यालय मे बैठक भी ली।आपने कहा कि स्वर्णिम चित्रकूट का जो सपना प्रदेश कि भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री  श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व देखा है उसे शंकर दयाल त्रिपाठी मूर्तरूप देने मे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बनकर पूर्ण  करेंगे । इस जनसम्पर्क के दौरान जनता ने उद्दोग मंत्री को आश्वस्त किया कि हम विकास कार्य करने वाली पार्टी भाजपा के साथ हैं । इस जनसम्पर्क के दौरान उद्दोग मंत्री के साथ भाजपा संगठन महामंत्री विष्णुकांत शर्मा, पूर्व डीएसपी वर्तमान भाजपा नेता पन्नालाल अवस्थी, कार्यक्रम प्रभारी बालेन्द्र गौतम ,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *