हृदय रोग से पीड़ित नवजात बच्चे को एयर एंबुलेंस से उपचार के लिए भेजा गया मुंबई

हृदय रोग से पीड़ित नवजात बच्चे को एयर एंबुलेंस से उपचार के लिए भेजा गया मुंबई

रीवा 16 नवम्बर 2025. मध्यप्रदेश शासन गंभीर रोगियों को बड़े अस्पतालों तक बेहतर उपचार तक पहुंचाने के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा शुरू की गई इस पहल से कई गंभीर रोगियों को समय पर उपचार की सुविधा मिलने से उनके प्राणों का संकट टला है। रीवा में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित नवजात शिशु प्रारब्ध तिवारी को एयर एंबुलेंस की सुविधा देकर उपचार के लिए मुंबई भेजा गया। उसे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से उपचार की नि:शुल्क सुविधा दी जा रही है। बच्चे के पंजीयन के बाद अब सबसे कठिन चुनौती यह थी कि एक माह का बच्चा जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित है। उसके उपचार के लिए माता प्रियंका तथा पिता शशि भूषण तिवारी निवासी ग्राम मनकहरी ब्लॉक रायपुर कर्चुलियान चिंतित थे। बच्चा हृदय रोग की अति गंभीर समस्या से पीड़ित था तथा उसका शरीर पूरी तरह से नीला पड़ चुका था। उसे सांस लेने में तकलीफ थी और आक्सीजन लेवल घट रहा था। ऐसी स्थिति में बच्चे को तत्काल मुम्बई शिफ्ट कराना था। बच्चे को ऑक्सीजन पर रखकर एयर एंबुलेंस से भेजा गया। एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करने में डॉ राहुल मिश्रा अधीक्षक श्याम शाह मेडिकल कालेज, रवि सिंह का विशेष सहयोग रहा। सभी के सहयोग से बच्चे को समय पर मुंबई एयरलिफ्ट किया जा सका। टीम ने बच्चे को शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाओं के साथ मुंबई के लिए रवाना किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *