वेज बिरयानी में कीड़ा पाए जाने पर रेस्टोरेंट का लाइसेंस हुआ निलंबित

साफ-सफाई न होने पर एक दुकान पर हुई कार्रवाई – मैंगो जूस मिला ठीक
वेज बिरयानी में कीड़ा पाए जाने पर रेस्टोरेंट का लाइसेंस हुआ निलंबित

रीवा 16 जून 2026. कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशों के अनुसार खाद्य पदार्थों में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अम्बरीश दुबे ने बताया कि एक उपभोक्ता को रेस्टोरेंट स्ट्रीट किचन द्वारा जोमैटो के माध्यम से वेज बिरयानी भेजी गई थी। इसमें कीड़ा पाए जाने पर उपभोक्ता की शिकायत पर रेस्टोरेंट स्ट्रीट किचन की जाँच की गई। इसमें किचन खुले में संचालित होना पाया गया। रेस्टोरेंट में साफ-सफाई का अभाव तथा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर स्ट्रीट किचन रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। आवश्यक सुधार होने तक रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मिलावट से मुक्ति अभियान शहर में विभिन्न स्थानों पर बिक रहे मैंगो जूस के नमूने लेकर मोबाइल लैब के माध्यम से उनकी जाँच की गई। जाँच के दौरान सिरमौर चौराहा में शिवा जूस सेंटर तथा निरंजन मेडिकल शॉप के पास मैंगो शेक दुकान में बिक रहे मैंगो शेक के नमूने लेकर जाँच की गई। जाँच में जूस में फूड कलर, शक्कर, पानी और दूध का मिश्रण पाया गया। इसमें कोई हानिकारक केमिकल नहीं पाया गया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *