असामयिक वर्षा से हुई फसल क्षति का निरीक्षण दल द्वारा किया जा रहा है सर्वे

असामयिक वर्षा से हुई फसल क्षति का निरीक्षण दल द्वारा किया जा रहा है सर्वे

रीवा 06 नवम्बर 2025. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने विगत दिनों जिले में हुई असामयिक वर्षा से फसलों की अनुमनित क्षति का खेतों में जाकर सर्वे करने के निर्देश दिये थे। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व, कृषि, उद्यानिकी एवं पंचायत व ग्रामीण विकास विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों के संयुक्त दलों द्वारा खेतों में जाकर फसल क्षति का आकलन किया जा रहा है। तहसील मनगवां अन्तर्गत पटवारी हल्का कैथा के ग्राम अकालसी, देवगांव, मिसिरगवां, दुअरा-40, रनगढ़, मेथौरी, डिहिया, कछगवां, पटेहरा सहित अन्य तहसीलों में भी निरीक्षण दलों द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं प्रभावित किसानों की उपस्थिति में फसल क्षति का आकलन किया जा रहा है। कलेक्टर ने निर्देश दिये हैं कि फसल क्षति का आकलन कर रिर्पोट समयावधि में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि प्रभावितों को मदद के संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित करायी जा सके।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *