विंध्य की धरती पर पहुंचे थलसेना व जलसेना अध्यक्ष, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर आधारित प्रतिमा का हुआ अनावरण

विंध्य की धरती पर पहुंचे थलसेना व जलसेना अध्यक्ष, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर आधारित प्रतिमा का हुआ अनावरण

रीवा 31 अक्टूबर 2025.नगर पालिक निगम रीवा द्वारा सैनिक स्कूल गेट पर स्थापित ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम आधारित प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। यह ऐतिहासिक अवसर तब और भी गौरवशाली बन गया जब विंध्य के सपूत, ऑपरेशन सिंदूर के नायक एवं थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी तथा जलसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश त्रिपाठी एक साथ रीवा की पावन धरती पर उपस्थित रहे। प्रतिमा का अनावरण मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी एवं जलसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश त्रिपाठी एवं सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, श्री गणेश सिंह की विशेष उपस्थित में संपन्न हुआ। भारतीय सेना के अदम्य साहस, नेतृत्व और देशभक्ति के भाव को समर्पित ‘ऑपरेशन सिंदूर’ प्रतिमा का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम स्पीकर श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पार्षदगण, संभागीय आयुक्त श्री बी.एस. जामोद, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, प्रभारी निगम आयुक्त श्री मेहताब सिंह गुर्जर, निगम उपायुक्त श्री प्रकाश द्विवेदी कार्यपालन यंत्री श्री सिद्धार्थ सिंह सहित जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *