मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे आज रीवा, सिंगरौली तथा शहडोल जिले का दौरा

रीवा 16 जनवरी 2021. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 16 जनवरी को प्रात: 8.30 बजे भोपाल से शासकीय वायुयान से प्रस्थान कर प्रात: 09.30 बजे हवाई पट्टी चोरहटा रीवा पंहुचेंगे। मुख्यमंत्री रीवा से प्रात: 09.35 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 10.20 बजे हेलीपैड सिंगरौली पंहुचेंगे। मुख्यमंत्री सिंगरौली जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री एनसीएल मैदान में आयोजित आम सभा में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे हेलीकाप्टर से सिंगरौली से प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे व्यौहारी जिला शहडोल पहुंचेंगे। व्यौहारी में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर मुख्यमंत्री शाम 4 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर शाम 4.45 बजे हवाई पट्टी रीवा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री रीवा से शाम 5 बजे शासकीय विमान से प्रस्थान कर शाम 6 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *