मुख्यमंत्री तथा उद्दोग मंत्री का अमेरिका यात्रा से लौटने पर स्वागत

030916n40

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा उद्दोग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का अमेरिका यात्रा से लौटने पर आज यहाँ स्टेट हेंगर पर उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान 28 अगस्त से 2 सितम्बर तक अमेरिका प्रवास के बाद 3 सितम्बर को दोपहर नई दिल्ली पहुँचे थे। आज स्टेट हेंगर पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया, वन मंत्री श्री गौरीशंकर शेजवार, कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, गृह एवं परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह, राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री श्री रुस्तम सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, नर्मदा घाटी विकास एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्य मंत्री श्री संजय पाठक, उद्यानिकी राज्य मंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा, महापौर श्री आलोक शर्मा, सांसद श्री आलोक संजर, निगम-मंडलों के अध्यक्षगण, विधायकगण, पदाधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *