प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज का किया निरीक्षण

मध्यप्रदेश शासन के खनिज साधन, उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन प्रवासी भारतीय विभाग के मंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने आज शहडोल जिले के छतवई में निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज भवन का निरीक्षण किया तथा निर्माण एजेंसी को तेजी से इंजीनियरिंग कॉलेज का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री ने महाविद्यालय परिसर का भ्रमण किया तथा निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन भी किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री को निर्माण एजेंसी के अभियंता ने बताया कि इंजीनियंरिंग कॉलेज भवन का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती प्रमिला सिंह, कलेक्टर श्री नरेश पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *