राजस्व अधिकारियों ने दवा दुकानों में की कफ सिरप की जांच पड़ताल

राजस्व अधिकारियों ने दवा दुकानों में की कफ सिरप की जांच पड़ताल

रीवा 07 अक्टूबर 2025. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार जिले भर में राजस्व अधिकारियों ने दवा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण करेक कफ सिरप की जांच पड़ताल की। दवा दुकानों पर अनियमिता पाये जाने पर कार्यवाही भी की गयी। एसडीएम त्योंथर प्रभाशंकर त्रिपाठी ने शिव मेडिकल स्टोर त्योंथर तथा प्रयाग मेडिकल स्टोर एवं शंकर मेडिकल स्टोर चिल्ला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोई भी दवा अमानक नहीं पायी गयी। एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल ने अन्य अधिकारियों के साथ शुक्ला मेडिकल स्टोर, धनवंतरि मेडिकल स्टोर, रमेश मेडिकल स्टोर तथा गौतम मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन दुकानों में शासन द्वारा प्रतिबंधित खांसी की दवा नहीं पायी गयी। रीवा में नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला, पुलिस अधिकारियों तथा ड्रग स्पेक्टर के साथ दो मेडिकल स्टोर एवं दो निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा है कि मेडिकल स्टोर का लगातार निरीक्षण किया जायेगा। मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवायें, अमानक दवायें और एक्सपयरी डेट की दवायें मिलने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *