उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का किया गया स्नेहपूर्ण सम्मान

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का किया गया स्नेहपूर्ण सम्मान

रीवा 02 अक्टूबर 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता शुक्ल का ब्रम्हकुमारीज़ रीवा परिवार द्वारा हार्दिक स्वागत एवं स्नेहपूर्ण सम्मान किया गया। राजयोगिनी बीके निर्मला दीदी ने उन्हें लक्ष्मी-नारायण का स्मृति चिन्ह भेंट किया। निर्मला दीदी ने कहा कि “मानव जीवन तभी सफल होता है जब वह राजयोग और सद्गुणों से परिपूर्ण बनता है। उप मुख्यमंत्री जी को माउंट आबू ग्लोबल समिट के लिए आमंत्रित किया गया, जिसे उन्होंने हर्षपूर्वक स्वीकार किया। इस अवसर पर बीके प्रकाश भाई, बीके पूजा बहन एवं बीके सुभाष भाई उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *