स्वदेशी से ही राष्ट्र शक्ति का निर्माण होगा

 

स्वदेशी से ही राष्ट्र शक्ति का निर्माण होगा
जन अभियान परिषद ने आयोजित की स्वदेशी संगोष्ठी व जागरूकता यात्रा
जन अभियान परिषद ने दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश

रीवा 28 सितम्बर 2025.स्वदेशी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। स्वदेशी अपनाकर ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। इसी संकल्प के साथ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा स्वदेशी जागरण सप्ताह मनाया जा रहा है। स्वदेशी सप्ताह अंतर्गत स्वदेशी जागरूकता संगोष्ठी एवं यात्रा का आयोजन मार्तण्ड स्कूल सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीण पाठक संभाग समन्वयक, जन अभियान परिषद ने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे विदेशी उत्पादों के मोह से बाहर आकर, स्थानीय उत्पादों को अपनाएँ, जिससे गाँव से लेकर शहर तक आर्थिक मजबूती आएगी।

सेवा प्रमुख रमेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का निर्माण स्वदेशी के मार्ग पर चलकर होगा तभी देश मे आत्मनिर्भता आएगी। उन्होंने महात्मा गांधी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को याद करते हुए कहा कि “आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हर नागरिक स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एमएसडब्ल्यू व बीएसडब्ल्यू छात्र, नवांकुर समिति और प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवम सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवाओं ने स्वदेशी को जीवनशैली में अपनाने का संकल्प लिया। जागेश्वर ताम्रकार ने कहा कि जन अभियान परिषद समाज में स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की चेतना जगाने के लिए लगातार प्रयासरत है। अमित अवस्थी ब्लॉक समन्वयक ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र गौतम ने किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *