सहकारी समितियों और डबल लाक केन्द्रों द्वारा किया जा रहा खाद का वितरण

सहकारी समितियों और डबल लाक केन्द्रों द्वारा किया जा रहा खाद का वितरण
राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों की निगरानी में बांटी जा रही खाद

रीवा 02 सितंबर 2025. जिले भर में सहकारी समितियों और विपणन के डबल लाक केन्द्रों द्वारा खाद का लगातार वितरण किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर डॉ सौरभ सोनवड़े ने बताया कि जिले को खाद की रैक लगातार प्राप्त हो रही है। विपणन केन्द्र और सहकारी समितियों से आवंटित खाद राजस्व अधिकारियों तथा कृषि विभाग के अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था के साथ वितरित की जा रही है। खाद का लगातार वितरण जारी रहेगा।

चाकघाट वेयरहाउस में एसडीएम पीएस त्रिपाठी की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से किसानों को खाद का वितरण किया गया। जबकि गुढ़ में एसडीएम अनुराग त्रिपाठी की उपस्थिति में किसानों को सुविधाजनक तरीके से खाद का वितरण किया गया। खाद वितरण केन्द्र उमरी, गुढ़वा, हरदुआ में टोकन वितरित कर किसानों को खाद उपलब्ध कराई गई। करहिया मण्डी रीवा में तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला एवं नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला की उपस्थिति में किसानों को टोकन बांटकर खाद का वितरण किया गया। सभी खाद विक्रय केन्द्रों में किसानों के लिए छाया एवं पीने के पानी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। करहिया मण्डी में किसानों को पीने के पानी के साथ-साथ नमकीन एवं बिस्किट के पैकेट्स भी वितरित किए गए।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *