कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण
सेवा पखवाड़ा अंतर्गत किए जा रहे नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच के संबंध में महिलाओं से की पूंछताछ
मेडिकल आफीसर को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा एएनएम को निलंबित करने के दिए निर्देश

रीवा 25 सितम्बर 2025. जिले में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शहर के स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य खैरी तथा संजीवनी क्लीनिक ढेकहा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्रों में उपस्थित महिलाओं से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में उपस्थित गर्भवती महिला से नियमित चेकप, हीमोग्लोविन जांच, ब्लड प्रेशर, दवाईयों की उपलब्धता, स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टरों की उपस्थिति आदि के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्रों की व्यवस्थाओं, उपस्थिति रजिस्टर, बच्चों के टीकाकरण, साफ-सफाई आदि के विषय में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि अभियान में प्रत्येक गर्भवती महिला का अनिवार्य रूप से पंजीयन कर एएनसी चेकप करें। महिलाओं की हीमोग्लोविन, डायबिटीज ब्लडप्रेशर तथा पोषण स्तर की जाँच कर प्रत्येक पंजीकृत महिला की जानकारी अनमोल पोर्टल और यूविन पोर्टल पर तत्काल अपलोड करें। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र में अनुपस्थित रहने पर मेडिकल आफीसर डॉ प्रीति शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने एएनएम अलका शुक्ला को निलंबित करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने ढेकहा में आयोजित किए गए नेत्र शिविर का भी निरीक्षण किया तथा चिकित्सकों द्वारा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सकीय सुविधा के संबंध में पूंछताछ की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम हुजूर वैशाली जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *