मजदूर संघ कार्यालय में प्रभारी मंत्री का किया गया अभिनंदन

रीवा 11 जुलाई 2021. रीवा के भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह का अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा श्री राजेंद्र शुक्ल तथा भाजपा अध्यक्ष अजय सिंह भी उपस्थित रहे। अतिथियों का मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने शाल श्रीफल सौंपकर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ मजदूरों के हित की रक्षा के लिये बनाया गया महत्वपूर्ण संगठन है, जिसके माध्यम से मजदूरों की आवश्यक मांगों व हितलाभ का कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि मजदूर संघ द्वारा की गयी मांगों पर यथासंभव तत्परतापूर्वक निराकरण कराया जायेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि वह आगामी दौरे में विस्तार से मजदूर संघ की मांगों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में मजदूर संघ के अध्यक्ष बसंत कुमार दुबे ने संघ की तरफ से प्रभारी मंत्री को मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर गजराज तिवारी, राजेश चतुर्वेदी, बाबूलाल साकेत, बृजेश सिंह, रमाशंकर तिवारी, शोमसेखर शुक्ला, कुलदीप त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोरध्वज सिंह द्वारा किया गया।

Facebook Comments Box