स्वस्थ रहने के लिए योग को अपने जीवन का अंग बनाएं – सांसद श्री मिश्र

स्वस्थ रहने के लिए योग को अपने जीवन का अंग बनाएं – सांसद श्री मिश्र
विश्व योग दिवस पर मऊगंज में आयोजित हुए सामूहिक योग कार्यक्रम

मऊगंज 21 जून 2025. विश्व योग दिवस पर मऊगंज जिला मुख्यालय सहित जिले भर में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर मऊगंज में आयोजित हुआ। सामूहिक योग कार्यक्रम में सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल सहित, कलेक्टर संजय कुमार जैन, प्रशासनिक अधिकारियों, महाविद्यालय एवं विद्यालयों के शिक्षकों तथा जनप्रतिनिधियों युवाओं एवं आमजन ने योगाभ्यास किया। देवतालाब के सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय परिसर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा विधायक देवतालाब श्री गिरीश गौतम ने वरिष्ठ समाजसेवी डॉ राजेन्द्र मिश्र, जनप्रतिनिधियों तथा विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर सांसद श्री मिश्र ने कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए योग को अपने जीवन का अंग बनाएं। योगाभ्यास करने से शारीरिक और मानसिक दोनों लाम मिलते हैं योग तनाव चिंता को कम करने में भी लाभप्रद है। उन्होंने कहा कि जब स्वस्थ्य व्यक्ति होगा तभी स्वस्थ्य समाज का निर्माण होगा और जब स्वस्थ्य समाज होगा तभी देश का विकास होगा। इसलिए योग एवं प्राणायाम नियमित करें। विश्व योग दिवस पर मऊगंज के सभी नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, एसडीएम मऊगंज बीपी पाण्डेय, एसडीएम हनुमना रश्मि चतुर्वेदी तथा अन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *