उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल अग्रसेन जयंती समारोह में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल अग्रसेन जयंती समारोह में हुए शामिल
रीवा 23 सितम्बर 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता और सांस्कृतिक विविधता का अदभुत संगम अग्रसेन जयंती समारोह में देखने को मिला। इस अवसर पर प्रस्तुत किये गये नृत्य व गीत सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने केवल सभी का मनमोह लिया बल्कि समाज में सहयोग, एकता और संस्कार की प्रेरणा भी दी।
राजकपूर आडिटोरियम में गत रात आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत बनाये रखने के साथ-साथ समाज में आपसी सौहार्द और सकारात्मकता का संचार करते हैं। उन्होंने अग्रसेन भगवान की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं दी तथा रीवा के विकास में समवेत होकर कार्य करने की अपेक्षा की।
Facebook Comments Box