रोजगार मेला संभाग के युवाओं के लिए बड़ा अवसर बनेगा – कमिश्नर

रोजगार मेला संभाग के युवाओं के लिए बड़ा अवसर बनेगा – कमिश्नर

रीवा 05 सितम्बर 2025. रीवा में अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार और स्वरोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 50 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करेंगे। मेले की तैयारियों के संबंध में कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में कमिश्नर बीएस जामोद ने एकेएस यूनिवर्सिटी सतना के प्रतिनिधियों से चर्चा की। कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुसार रोजगार मेले में अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। रोजगार मेला संभाग के युवाओं के लिए बड़ा अवसर बनेगा। एकेएस यूनिवर्सिटी युवाओं को विभिन्न प्रशिक्षणों के माध्यम से रोजगार के अवसर दे रही है। यूनिवर्सिटी से शिक्षित कई युवा अच्छा रोजगार प्राप्त कर चुके हैं। रोजगार मेले में यूनिवर्सिटी सक्रिय भागीदारी निभाकर संभाग के युवाओं को रोजगार अवसर दे। विभिन्न संस्थाओं और कंपनियों से संपर्क करके यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त युवाओं को रोजगार से जोड़ें। बैठक में यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि प्रोफेसर हर्षवर्धन श्रीवास्तव ने यूनिवर्सिटी में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों तथा रोजगार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में संयुक्त आयुक्त सुदेश मालवीय, जिला रोजगार अधिकारी अनिल दुबे तथा एकेएस यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *