उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के जन्मदिन मे हुए कई कार्यक्रम सम्पन्न

उप मुख्यमंत्री ने जन्म दिवस पर किया शिवपूजन
रीवा 17 अगस्त 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने जन्मदिवस के अपसर पर ईको पार्क में स्थित कुंडेश्वरनाथ शिव मंदिर में सपत्नीक पूजा अर्चना की। उप मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का दूध गंगा जल और शुद्ध जल से अभिषेक करके पूजा अर्चना की।

उप मुख्यमंत्री ने लक्ष्मणबाग गौशाला में किया गौपूजन
गौमाता और जनता के आशीर्वाद से मुझे रीवा के विकास की शक्ति मिलती है – उप मुख्यमंत्री
रीवा 17 अगस्त 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के जन्मदिवस पर लक्ष्मणबाग मंदिर परिषर तथा गौशाला में जन्म उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने लक्ष्मणबाग मंदिर में पहुंचकर विभिन्न देवताओं के दर्शन तथा पूजा अर्चन किया। श्री शुक्ल ने लक्ष्मणबाग गौशाला में गौमाता की पूजा करके उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान किया तथा जन्मदिवस के अवसर पर देवी स्वरूप कन्याओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने गौशाला की गौमाता के लिए आयोजित भण्डारे का शुभारंभ कर गौमाता को विभिन्न व्यंजन खिलाये। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्मणबाग की पावन भूमि पर जन्मदिन मनाया जाना मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य और गौरव का क्षण है। गौमाता और जनता के आशीर्वाद से मुझे रीवा और विन्ध्य के विकास की शक्ति मिली है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गौमाता में देवी, देवताओं का वास होता है। गाय का गोबर और मूत्र का उपयोग पूजा में किया जाता है। यही गौमाता की पवित्रता का प्रमाण है। उनके आशीर्वाद से मैं सदैव क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहूंगा। हम सब मिलकर रीवा और विन्ध्य को विकास में अब्वल बनायेंगे। इस अवसर पर सांसद श्री जनार्दन मिश्रा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल राजनीति की काटों और कलांक भरी गली से भी बेदाग रहे हैं। उन्होंने गौसेवा और जनसेवा का जो संकल्प लिया है उसमें विन्ध्य में विकास की नई इबारत लिखी है। जीवन में कई उतार चढ़ाव देखने के बावजूद श्री शुक्ल ने जनसेवा को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, पूर्व महापौर श्री वीरेन्द्र गुप्ता, डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी, श्री राजेश पाण्डेय, उप संचालक पशुपालन डॉ. राजेश मिश्रा तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और आमजनों ने समारोह में भाग लेकर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल को जन्मदिन की बधाई दी।

उप मुख्यमंत्री ने के जन्मदिवस पर जनपद गंगेव में आयोजित किया गया भव्य समारोह
उप मुख्यमंत्री ने गंगेव में 6.10 करोड़ के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण
लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि को जनता की सेवा के लिए मिलता है पद – उप मुख्यमंत्री
रीवा 17 अगस्त 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद पंचायत गंगेव के परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने 6 करोड़ 10 लाख 60 हजार रूपये का निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसमें जनपद पंचायत के 5.25 करोड़ की लागत से बन रहे भवन का भूमिपूजन तथा अटल सभागार का लोकार्पण भी शामिल था। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता लोकतंत्र की आधार है। लोकतंत्र में जनता के मतों से चुनकर ही जनप्रतिनिधि को पद मिलता है। यह पद जनता की सेवा के लिए होता है। जनता की सेवा करना मेरा धर्म है। आमजनता ने पिछले 21 वर्षों से लगातार जो आशीर्वाद दिया है उसका मोल चुकाने के लिए मैं दिन रात विन्ध्य और रीवा के विकास का प्रयास कर रहा हूँ। विकास में विन्ध्य को लगातार उपेक्षा झेलनी पड़ी जब हमारी पार्टी की सरकार बनी तो प्रयास करके बाणसागर बाध का निर्माण कार्य पूरा कराया गया। इसकी नहरों ने विन्ध्य में विकास की नई इबारत लिख दी।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई, खेती और अन्य क्षेत्रों में तेजी से विकास हुआ है। अब रीवा के सोलर प्लांट से दिल्ली की मेट्रो दौड़ रही है। फोरलेन सड़के, फ्लाईओवर, सुंदर तालाब, रिवर फ्रंट सहित अनेक निर्माण कार्यों ने रीवा शहर को विकास के नये आयाम दिये हैं। मुकुन्दपुर में हमने सफेद बाघों को पुन: स्थापित किया। जनता के आशिर्वाद से रीवा और विन्ध्य को विकास की दौड़ ने अब्वल बनायेंगे। रीवा एयरपोर्ट से अक्टूबर माह से इंदौर और दिल्ली के लिए 72 सीटर हवाई जहाज चलेंगे। जनता ने हमें जो आशीर्वाद दिया है उसका मोल हम जनता की सेवा और विकास कार्यों के माध्यम से चुकायेंगे। समारोह में जनपद गंगेव के सदस्यों ने लड्डूओं से तौलकर उप मुख्यमंत्री का सम्मान किया तथा जन्मदिन की बधाई दी।
समारोह में विधायक मनगवां श्री नरेन्द्र प्रजापति ने कहा कि उप मुख्यमंत्री जी ने शालीनता और विकास के लिए प्रतिबद्धता से राजनीति की दिशा और दशा दोनों बदल दी। आपके प्रयासों से रीवा ही नहीं पूरे विन्ध्य का विकास हो रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल ने उप मुख्यमंत्री को बघेली मंगल गीत सोहर गाकर जन्मदिन की बधाई दी। पूर्व महापौर श्री वीरेन्द्र गुप्ता ने उप मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री ने विन्ध्य को विकास की नई ऊंचाई दी है। अब हर क्षेत्र में विन्ध्य तेजी से विकास कर रहा है। जनपद अध्यक्ष गंगेव श्री विकास तिवारी ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि श्री शुक्ल के आशीर्वाद से गंगेव जनपद पंचायत में 113 किलो मीटर नई सड़कों तथा 11 अटल सरोबरों का निर्माण किया जा रहा है। पूर्व विधायक श्री श्यामलाल द्विवेदी तथा पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके द्वारा क्षेत्र में विकास में प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी।
समारोह में पहुंचने से पहले उप मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन किया गया। जनपद अध्यक्ष गंगेव के नेतृत्व में मनगवां से बाइक रैली के साथ उप मुख्यमंत्री जी समारोह स्थल में पहुंचे। कार्यक्रम में सरपंच संघ, सचिव संघ तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि ने उप मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई दी। शिवपूजन तथा शिव आरती के माध्यम से भी उप मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी गयी। समारोह में जिला पंचायत सदस्य श्री केडी शुक्ला, नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, श्री जगजीवनलाल तिवारी, श्री राजेश पाण्डेय, जनपद गंगेव के सभी सदस्य, सरपंच तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री को प्रजापिता ब्राम्हकुमारी संस्थान में किया गया सम्मानित
रीवा 17 अगस्त 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल को प्रजापिता ब्राम्हकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय रीवा में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। संस्थान की प्रमुख बहन ब्राम्हकुमारी निर्मला जी ने उप मुख्यमंत्री जी को अंगवस्त्र, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दी तथा केक खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे जन्मदिवस पर ब्राम्हकुमारी संस्थान जैसे आध्यात्मिक चेतना के केन्द्र से आशीर्वाद मिलना बहुत बड़ा सौभाग्य है। आप सबने मेरे जन्मदिवस को विशेष बना दिया है। ब्राम्हकुमारी संस्थान की आध्यात्मिक चेतना और समाजसेवा से समाज को कठिन समय में सही राह मिलती है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, पूर्व महापौर श्री वीरेन्द्र गुप्ता तथा बड़ी संख्या में संस्थान के सदस्य एवं साधक उपस्थित रहे।
कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम मे शुभचिंतकों ने मनाया उपमुख्यमंत्री का जन्मदिन
