स्वतंत्रता दिवस समारोह उमंग और हर्षोल्लास से मनाया जाएगा

स्वतंत्रता दिवस समारोह  उमंग और हर्षोल्लास से मनाया जाएगा
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर करेंगी ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री के संदेश का होगा सीधा प्रसारण

रीवा 14 अगस्त 2025. रीवा जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस उमंग और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय भव्य समारोह एसएएफ मैदान रीवा में आयोजित किया जाएगा। समारोह की मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। इसके बाद मुख्य अतिथि सुबह 9.02 बजे परेड का निरीक्षण करेंगी तथा प्लाटून कमाण्डर से परिचय प्राप्त करेंगी। समारोह में इसके बाद हर्षफायर एवं मार्चपास्ट होगा। तदुपरांत मुख्यमंत्री जी के स्वतंत्रता दिवस संदेश का भोपाल से सुबह 9.25 बजे सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। मुख्य अतिथि सुबह 9.55 बजे अपना उद्बोधन देंगी और बधाई संदेश का वाचन करेंगी। इसके बाद समारोह में सुबह 10 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों की वीर नारियों का सम्मान होगा। इसके बाद सुबह 10.05 बजे विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक और मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। समारोह में सुबह 10.35 बजे से 10.50 बजे तक पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *