उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शासकीय आवास में फहराया तिरंगा

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शासकीय आवास में फहराया तिरंगा
हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता की अपील की

रीवा 12 अगस्त 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत भोपाल स्थित शासकीय आवास पर तिरंगा फहराया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपने घर, कार्यालय और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रप्रेम की भावना को और सशक्त करें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। यह प्रत्येक नागरिक के हृदय में देशभक्ति का संचार करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता की अपील की है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *