जिले भर में कार्यालयों में चलाया गया हर घर तिरंगा और स्वच्छता अभियान

जिले भर में कार्यालयों में चलाया गया हर घर तिरंगा और स्वच्छता अभियान

रीवा 11 अगस्त 2025. जिले भर में कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थाओं में हर घर तिरंगा अभियान और स्वच्छता अभियान चलाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुबह 8 बजे से 10 बजे तक कार्यालय तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की। कार्यालय के अभिलेखों को व्यवस्थित किया गया। इसके साथ-साथ विभिन्न कार्यालयों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि 11 अगस्त को जन अभियान परिषद द्वारा विकासखण्ड त्योंथर के ग्राम सोहागी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह, जिला शिक्षा केन्द्र में जिला समन्वयक विनय मिश्रा तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने साफ-सफाई की। इसी तरह ग्राम पंचायत सदहना में पंचायत भवन परिसर में सरपंच एवं ग्रामीणों ने साफ-सफाई की। ग्राम पंचायत लेडुआ तथा जनपद पंचायत सिरमौर में साफ-सफाई करके तिरंगा रैली निकाली गई। इसी तरह जनपद शिक्षा केन्द्र रीवा, ग्राम पंचायत कुशहा, जनपद शिक्षा केन्द्र रायपुर कर्चुलियान, आंगनवाड़ी केन्द्र त्योंथर तथा ग्राम पंचायत सोनौरा एवं इटौरा में भी साफ-सफाई करके तिरंगा रैली निकाली गई।
कलेक्टर ने बताया कि कार्यपालन यंत्री पीएचई संजय पाण्डेय ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ कार्यालय परिसर की सफाई करके हर घर तिरंगा अभियान में योगदान दिया। संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय में जनसम्पर्क अधिकारी उमेश तिवारी तथा शिवप्रसन्न शुक्ल सहित अन्य कर्मचारियों ने साफ-सफाई की। संभागीय आईटीआई में प्राचार्य, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने परिसर में साफ-सफाई की। एसडीएम हुजूर कार्यालय में एसडीएम वैशाली जैन तथा अन्य राजस्व अधिकारियों ने कार्यालय में साफ-सफाई के बाद तिरंगा रैली निकाली। कार्यपालन यंत्री आरईएस एसबी रावत ने कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ साफ-सफाई कर तिरंगा रैली में शामिल हुए। अधीक्षण यंत्री ऊर्जा बृजेश शुक्ला ने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ कार्यालय में साफ-सफाई कराई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा कार्यालय, सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय, संभागीय पेंशन कार्यालय, एसडीएम कार्यालय सिरमौर, जनपद पंचायत कार्यालय सिरमौर, जिला आयुष कार्यालय, जिला सूचना विज्ञान केन्द्र, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय तथा नगर निगम कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों में साफ-सफाई की गई।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *