एक पेड़ माँ के नाम अभियान में किया जा रहा वृक्षारोपण

एक पेड़ माँ के नाम अभियान में किया जा रहा वृक्षारोपण
रीवा 02 अगस्त 2025. पर्यावरण संतुलन बनाये रखने तथा धरती माता को हरियाली की चूनर पहनाने के लिए एक पेड़ माँ के नाम अभियान चलाया जा रहा है। कमिश्नर बीएस जामोद के निर्देशानुसार संभाग के सभी जिलों में विभिन्न विभागों के द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है। इस क्रम में संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती शशि श्याम उइके ने विभागीय अधिकारियों के साथ बाल विकास परियोजना रीवा ग्रामीण के आंगनवाड़ी केन्द्र खैर में पौधे रोपित किए। अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ. आर.पी. सिंह ने बताया कि सीधी में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस ने प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में पौधे रोपित किए। शासकीय पीएम श्री कॉलेज सतना तथा शासकीय महाविद्यालय चुरहट में भी पौधे रोपित किए गये। कृषि विभाग द्वारा किसानों के सहयोग से एक पेड़ माँ के नाम अभियान में पौधे रोपित किए जा रहे हैं। उप संचालक कृषि कार्यालय रीवा परिसर में 28 जुलाई को पौधे रोपित किए गये। सतना, सिंगरौली तथा सीधी में उप संचालक कृषि कार्यालय परिसर तथा किसानों के द्वारा फलदार पौधे रोपित किए गये। जिला आयुष कार्यालय सीधी में औषधीय पौधे गुड़मार एवं पुत्रजीवा का रोपण किया गया। जिला श्रम पदाधिकारी कार्यालय सतना ने 31 जुलाई को समारोह पूर्वक पौधे रोपित किये गये।