गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए शुरू हुआ स्नेह अभियान

गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए शुरू हुआ स्नेह अभियान

रीवा 02 अगस्त 2025. रीवा संभाग में मातृ मृत्युदर तथा शिशु मृत्यु दर पर नियंत्रण एवं गर्भवती महिलाओं की उचित देखभाल के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्नेह अभियान शुरू किया गया है अभियान के तहत संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास श्रीमती शशि श्याम उइके ने रीवा जिले के रीवा ग्रामीण परियोजना के खैर सेक्टर से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संयुक्त संचालक ने गर्भवती महिला श्रीमती पूनम विश्वकर्मा के घर जाकर गृह भेंट की। गर्भवती महिला को गर्भावस्था की सावधानियों, पूरक पोषण आहार तथा स्वास्थ्य की नियमित देखभाल की समझाइश दी गयी। उसके परिवार के सदस्यों को गर्भवती की सेवा और समय पर पौष्टिक भोजन देने की समझाइश दी गयी। संयुक्त संचालक ने गर्भवती महिला की गोद भराई कराई और पौष्टिक आहार से भरी हुई टोकरी का उपहार दिया। संयुक्त संचालक तथा अन्य अधिकारियों ने गर्भवती महिला के घर में ही उसके साथ भोजन किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, सहायक संचालक आशीष द्विवेदी, सुपरवाइजर सपना राय त्रिपाठी तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हमीदा बानो, सुषमा और प्रीति उपस्थित रहीं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *