“पं.रामसागर शास्त्री स्मृति प्रसंग ” 07, दिसंबर को

रीवा विंध्यक्षेत्र के संस्कृत विद्वान एवं साहित्यकार स्मृतिशेष पं.रामसागर शास्त्री की संस्कृत, साहित्य व शैक्षणिक क्षेत्र में दी गई कीर्तिमयी-सेवाओं को याद कर उन्हें “रघुराज साहित्य परिषद्” रीवा द्वारा 07, दिसंबर 2019 को अपराह्न 03, बजे “पं.रामसागर शास्त्री स्मृति प्रसंग” में नमित श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। रघुराज साहित्य परिषद् के सचिव ने शास्त्री भवन, अमहिया, रीवा में आहुत इस नमन श्रद्धांजलि आयोजन में विंध्य क्षेत्र के साहित्यकारों, पत्रकारों, प्रबुद्धजीवियों प्रशासनिक अधिकारी एवं सभी जनप्रतिनिधियों से अपनी सहभागिता निभाने की अपील की है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *