नियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

नियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
रीवा 25 जुलाई 2025. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा रीवा शहर के प्रमुख विद्यालयों के कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को “प्रतिभा सम्मान समारोह” में सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम रीवा शहर के छात्रों को प्रोत्साहित करने, उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ शिक्षा ऋण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख एवं उप महाप्रबंधक अजय खरे सहित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड एक के प्राचार्य जयप्रकाश जायसवाल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड तीन के प्राचार्य आरएल दीपांकर, राजहंस स्कूल के प्राचार्य राजभान सिंह परिहार तथा सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य प्रशांतमणि शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सहायक महाप्रबंधक मोहम्मद इब्राहीम, उप क्षेत्र प्रमुख सौरभ पहरिया, आरएलपी प्रमुख विनय जायसवाल सहित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया रीवा क्षेत्रीय कार्यालय की टीम भी मौजूद रही।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। साथ ही शिक्षा ऋण की जानकारी देकर बैंक ने विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को साकार करने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल विद्यार्थियों को सम्मानित करना था, बल्कि उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शैक्षणिक ऋण योजनाओं से परिचित कराना भी था। इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा बैंक के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।