मत्स्य पालकों को दी गई किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा – सांसद

राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर किया मत्स्य पालकों को सम्मानित
मत्स्य पालकों को दी गई किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा – सांसद

रीवा 10 जुलाई 2025. कृषि विज्ञान केंद्र रीवा में राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें रीवा एवं सतना जिले के मत्स्य पालक किसान सम्मिलित हुए। आयोजित कार्यक्रम में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा तथा नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मत्स्य पालन क्षेत्र की प्रगति और मत्स्य पालन क्षेत्र में नए रुझानों, नियमों और उभरते अवसरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने मत्स्य पालकों को कृषि का दर्जा दिया है। उन्हें क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मत्स्य पालकों के प्रयास न केवल लाखों लोगों की आजीविका को बनाए रखते हैं बल्कि राष्ट्र के स्थाई जलीय कृषि और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मत्स्य पालकों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया जाता है। मछली पालन कम लागत में अधिक लाभ देने वाला व्यवसाय है। जल गंगा संवर्धन अभियान में बनाए गए तालाबों से भी मछली पालन को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य पुष्पराज सिंह, किसान मोर्चा रीवा अध्यक्ष प्रशांत पाठक किसान मोर्चा सतना अध्यक्ष कृष्णा पांडे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सदस्य नीतिराज सिंह पटेल शैलेंद्र तिवारी, उप संचालक डॉ अंजना सिंह सहित कृषि वैज्ञानिकों तथा बड़ी संख्या में मछली पालक किसान उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *