कलेक्टर को भेंट किया गया प्रशस्ति पत्र और मेडल

कलेक्टर को भेंट किया गया प्रशस्ति पत्र और मेडल

रीवा 02 जुलाई 2025. पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए रीवा जिले द्वारा सशस्त्र सेना झण्डा दिवस कोष में निर्धारित लक्ष्य से अधिक सहयोग राशि देने पर राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल द्वारा कलेक्टर रीवा को सम्मानित किया गया। राज्यपाल द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र एवं मेडल कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल पी. गंगा ने भेंट किया। रीवा जिले के लिए 8 लाख 88 हजार 800 रुपए का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। रीवा जिले में वर्ष 2023 में 8 लाख 90 हजार 198 रुपए की सहयोग राशि सैनिक कल्याण कोष में जमा की गई।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *