आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 32 और सहायिका के 390 पदों के लिए आवेदन 7 जुलाई तक

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 32 और सहायिका के 390 पदों के लिए आवेदन 7 जुलाई तक

रीवा 23 जून 2025. महिला एवं बाल विकास विभाग की शहरी और ग्रामीण परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 32 पदों तथा आंगनवाड़ी सहायिका के 390 रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों के लिए पात्र महिला उम्मीदवार सात जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन एमपी ऑनलाइन के पोर्टल चयन डॉट एमपी ऑनलाइन डॉट जीओभी डॉट इन में किया जा सकता है। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह ने बताया कि रिक्त पदों की जानकारी संबंधित परियोजना कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, नगरीय निकायों के कार्यालय तथा ग्राम पंचायतों में प्रदर्शित कर दी गई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आवेदिका का ग्रामीण क्षेत्र में उसी राजस्व ग्राम तथा शहरी क्षेत्र में उसी वार्ड का निवासी होना चाहिए जहाँ के लिए आवेदन किया गया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इसकी आयु सीमा एक जनवरी 2025 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष होना आवश्यक है। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन दर्ज हो रहे हैं। आफलाइन दर्ज आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदिका फार्म भरते समय अपने समस्त प्रमाण पत्र पीडीएफ फार्मेट में ऑनलाइन अपलोड कराएं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए परियोजना गंगेव एक में तीन, जवा में चार, त्योंथर में दो, परियोजना रायपुर कर्चुलियान दो में पाँच, परियोजना रायपुर कर्चुलियान में पाँच, रीवा ग्रामीण परियोजना में सात, रीवा शहरी परियोजना में एक, रीवा परियोजना दो में दो, परियोजना सिरमौर एक में दो तथा परियोजना सिरमौर दो में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक पद रिक्त हैं। आंगनवाड़ी सहायिका के लिए परियोजना गंगेव क्रमांक एक में 29, गंगेव दो में 24, जवा में 76, त्योंथर में 56, परियोजना रायपुर कर्चुलियान दो में 23, परियोजना रायपुर कर्चुलियान में 53, रीवा ग्रामीण परियोजना में 33, रीवा शहरी परियोजना में 9, रीवा परियोजना दो में 20, परियोजना सिरमौर एक में 28 तथा परियोजना सिरमौर दो में 39 आंगनवाड़ी सहायिका के पद रिक्त हैं।

Facebook Comments Box