शहर के सार्वजनिक स्थानों में पोस्टर के माध्यम से दिया जा रहा है मतदाता जागरूकता का संदेश

शहर के सार्वजनिक स्थानों में पोस्टर के माध्यम से दिया जा रहा है मतदाता जागरूकता का संदेश

रीवा 24 अक्टूबर 2023. विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दीवार लेखन व पोस्टर के माध्यम से मतदाता जारूकता का संदेश आम लोगों को दिया जा रहा है। रीवा शहर के विभिन्न सार्वजनिक एवं भीड-भाड़ वाले स्थानों में मतदाता जारूकता से संबंधित पोस्टर लगाकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *