कमिश्नर ने मुख्यमंत्री जी के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

कमिश्नर ने मुख्यमंत्री जी के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा
रीवा 03 मई 2025. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 4 मई को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आ रहे हैं। मुख्यमंत्री नवीन जिला न्यायालय भवन तथा सर्किट हाउस के नवीन खण्ड का लोकार्पण करेंगे। कमिश्नर बीएस जामोद ने दोनो कार्यक्रम स्थलों का दौरा करके तैयारियों का जायजा लिया। कमिश्नर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, मंच व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, आमंत्रितों के बैठने की व्यवस्था तथा वाहनों की पार्किंग के संबंध में निर्देश दिए। निरीक्षण के समय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *