उप मुख्यमंत्री ने रीवा शहर के पहले वाटर पार्क का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री ने रीवा शहर के पहले वाटर पार्क का किया शुभारंभ
रीवा को मिली एक और उपलब्धि

रीवा 15 मई 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा शहर के पहले वाटर पार्क का लोकार्पण किया। शहर के माध्यम से बीहर नदी के तट पर निर्मित ईको पार्क में वाटरपार्क के शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले में रीवा के लोगों को घूमने के लिये कोई स्थान नहीं होता था अब इन स्थानों की कमी नहीं है। पार्क, सुंदर तालाबों के किनारे व वृक्षों से आच्छादित सुरम्य स्थानों में लोग सुकून के पल विता सकते हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा तेजी से विकास कर रहा है। अब बाहर से आने वाले अपने परिजनों को भी यहां के लोग रीवा के पर्यटन स्थल दिखाते व घुमाते हैं जिनकी वह प्रशंसा भी करते हैं। रीवा के विकास की प्रदेश स्तर में चर्चा होती है। नवनिर्मित जिला न्यायालय भवन व सर्किट हाउस भवन की मुक्तकंठ से प्रशंसा की गई। वाटर पार्क भी रीवा के लिये बड़ी उपलब्धि है। अभी तक रीवा में इसकी कमी थी। रीवा के ह्मदय स्थल में निर्मित वाटरपार्क इस कमी को दूर करेगा। वाटर पार्क बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं में लोकप्रिय स्थान होता है। गर्मी में इसका विशेष आकर्षण होता है। अब रीवा वासी इसका आनंद उठायेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक के.पी. त्रिपाठी, राजगोपाल मिश्रा चारी, डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी, प्रदीप गौतम सुमन, विजय तिवारी, अनुज सिंह, रामपाल सिंह, प्रदीप त्रिपाठी सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box