उद्योग मंत्री ने शहर के बाढ़ प्रभावितों से की मुलाकात

Nirikshan_Chirahula Sthal. Nirikshan_Chirahula Sthal

उद्योग मंत्री ने आज शहर के विभिन्न मोहल्लों में बाढ़ की स्थिति की मौके पर जाकर देखा तथा बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात कर किये जा रहे हर संभव मदद की बात कही। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन के साथ शहर के स्वयंसेवी संगठनों द्वारा आवश्यक मदद पहुंचायी जा रही है। उन्होंने इको पार्क निर्माण, बिछिया, चिरहुला, लक्ष्मणवाग गौशाला का भ्रमण कर बाढ की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने लोही, बदरांव का दौरा किया एवं चिरहुला कालोनी में भरे पानी को निकालने के लिये जेसीबी मशीन मंगाकर कार्य प्रारंभ कराया। उल्लेखनीय है कि सिंधु समाज द्वारा बाढ प्रभावितों को गत 14 अगस्त को 600 पैकेट भोजन बांटा गया था। आज 700 पैकेट भोजन की व्यवस्था सिंधु समाज द्वारा की गयी। इस कार्य के लिये मंत्री जी ने सिंधु समाज के लोगों को साधुवाद दिया। भ्रमण के दौरान विवेक दुबे, राजेश पाण्डे उपस्थित थे।

Facebook Comments Box