सांसद ने वितरित किये बैटरी से चलने वाली ट्राइसाइकिल

सांसद ने वितरित किये बैटरी से चलने वाली ट्राइसाइकिल

रीवा 18 फरवरी 2026. सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने वित्तीय वर्ष 2025-26 अन्तर्गत संसदीय क्षेत्र विकास निधि/सांसद निधि से रीवा एवं मऊगंज जिले के 18 दिव्यांग हितग्राहियों को बैटरी से चलने वाली ट्राइसाइकिल का वितरण किया। सांसद ने दिव्यांगजनों को माला पहनाकर अभिनंदन करते हुए ट्राइसाइकिल की चाभी सौंपी। बैटरी चलित ट्राइसाइकिल पाकर दिव्यांगजनों के चेहरों में मुस्कान दिखी और उन्होंने सांसद श्री मिश्र को ह्मदय से आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी, ए.के. खान, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, तथागत मिश्रा कबीर सहित स्थानीयजन उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि ट्राइसाइकिल पाने वाले दिव्यांगजनों में 16 रीवा जिले के व 2 मऊगंज जिले के दिव्यांग शामिल हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *