हिनौती गौधाम में निर्माणाधीन कार्य 15 जून तक पूर्ण करें – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

हिनौती गौधाम में निर्माणाधीन कार्य 15 जून तक पूर्ण करें – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल
रीवा 01 मई 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि हिनौती गौधाम में निर्माणाधीन कार्यों को 15 जून तक अनिवार्यत: पूर्ण कराएं। प्रशासनिक भवन तथा गौवंश पशु शेड के कार्यों को गति देते हुए शीघ्र पूर्ण करें। राजनिवास सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन कार्यों की धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त की तथा निर्माण एजेंसी को कार्य में गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने गौधाम में पानी की उपलब्धता तथा गौवंश के लिए की जा रही अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान समाजसेवी राजेश पाण्डेय, एसडीएम राजेश सिन्हा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Facebook Comments Box