बाल संरक्षण आयोग के साथ विभागीय समन्वय बैठक सम्पन्न

बाल संरक्षण आयोग के साथ विभागीय समन्वय बैठक सम्पन्न

रीवा 29 अप्रैल 2025. बाल संरक्षण आयोग के सदस्य ओंकार सिंह एवं निवेदिता शर्मा के साथ बालकों के हित में कार्य करने वाले विभिन्न विभाग जैसे महिला एवं बाल विकास, पुलिस स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम, ट्राईबल, बाल कल्याण समिति एवं जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।
बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में आयोग के सदस्यों ने कहा कि जिले को चाइल्ड लेबर मुक्त एवं बाल भिक्षामुक्त बनाया जाए। यह देखें कि किसी भी बच्चे का बाल विवाह तो नहीं हो रहा है। आयोग ने यह भी कहा कि जितने भी पोक्सो के गवाह हैं उन सभी को सपोर्ट पर्सन अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए एवं उन सभी प्रकरणों को बाल कल्याण समिति के समक्ष भी प्रस्तुत किया जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, एडिशनल एसपी विवेक लाल जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पांडे, सीएमएचओ संजीव शुक्ला, जिला संयोजक कमलेश्वर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सुदामालाल गुप्ता, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ, मीनाक्षी मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *