प्रभारी मंत्री ने आमजनों की समस्यायें सुनीं

प्रभारी मंत्री ने आमजनों की समस्यायें सुनीं

रीवा 17 अप्रैल 2025. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा श्रम मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अपने रीवा जिले के प्रवास के दौरान सर्किट हाउस राजनिवास में स्थानीय जनों से भेंट की तथा आमजनों की समस्यायें सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों में संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री ने डॉ. योगानंद गिरी महाराज से आशिर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, डॉ. अजय सिंह सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *