उप मुख्यमंत्री ने विश्व महिला दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री ने विश्व महिला दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ

रीवा 08 मार्च 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने विश्व महिला दिवस के पर अटल पार्क में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। अभियान का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि जिसके पास अच्छा स्वास्थ्य है उसके पास जीवन की सभी खुशियाँ हैं। हर व्यक्ति को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जागरूक होकर प्रयास करना चाहिए। अपने स्वास्थ्य की नियमित जाँच कराएं। अभी जिले में 20 मार्च से 31 मार्च तक निरोगी काया अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी सरकारी अस्पतालों में 30 साल से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच की जाएगी। इस अभियान का लाभ उठाएं। प्रात: काल घूमना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। रीवा में अटल पार्क और रतहरा तालाब जैसे स्थान सुबह की सैर के लिए सबसे उपयुक्त स्थानों के रूप में विकसित हो रहे हैं।

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का उद्देश्य किशोरियों के स्वास्थ्य संवर्धन, महिला स्वास्थ्य, प्रजनन स्वास्थ्य एवं किशोरी स्वास्थ्य के विषय में महिलाओं को जागरूक करना है। समारोह में उप मुख्यमंत्री ने अलग अलग क्षेत्र के ख्यातिलब्ध महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिलाओं में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं एनीमिया तथा सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के रोकथाम पर परिचर्चा आयोजित की गई। सर्वाइकल कैंसर के उपचार में एचपीव्ही वैक्सीन को निःशुल्क एवं अनिवार्य करने के लिए भावी रणनीति बनाने के लिए भी आश्वस्त किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, अधिष्ठाता डॉ सुनील अग्रवाल, अधीक्षक डॉ राहुल मिश्रा, सीएमएचओ डॉ संजीव शुक्ला, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वीनू सिंह, सिविल सर्जन डॉ प्रतिभा मिश्रा, डॉ निशा गुप्ता, जीडीसी कॉलेज प्राचार्य डॉ विभा श्रीवास्तव, विंध्यधरा की लोकगायिका मणिमाला सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राघवेंद्र मिश्रा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनुराग शर्मा सहित अन्य चिकित्साकर्मी, स्वास्थ्य विभाग की सभी आशा बहनें, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *