गौरव दिवस में आयोजित की गई क्रिकेट प्रतियोगिता

रीवा 20 सितंबर 2022. गौरव दिवस में अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता एवं छात्राओं की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी एमके धौलपुरी ने बताया कि गौरव दिवस पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में आज कलेक्टर इलेवन की हार हुई। एस.ए.एफ. सेमीफाईनल में पहॅुची, वही खेल विभाग ने वन विभाग को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी, एस.ए.एफ. और कलेक्टर इलेवन के बीच बहुत ही रोमांचक मुकाबला खेला गया। एस.ए.एफ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 158 रन बनाये उनके सभी खिलाड़ी आउट हुये, कलेक्टर इलेवन के ऋशी ने 05 विकेट लिये एस.ए.एफ से नीरज ने 44 रन बनाये वही कलेक्टर इलेवन आखरी ओवर में 08 रन नही बना पायी। कलेक्टर इलेवन के अमर ने 50 बाल में 88 रन बनाये लेकिन टीम जीता नही पाई। वन विभाग ने 10-10 ओवर के मैच में 86 रन का लक्ष्य खेल विभाग को दिया जिसमें 10 विकेट शेष रहते खेल विभाग ने 08 ओवरों में ही लक्ष्य पूरा कर लिया।
टी.आर.एस. कॉलेज में बालक, बालिका वर्ग में कबड्डी के मैच खेले गये जिसमें बालिका वर्ग में रीवा कबड्डी संघ विजेता रही वही कार्पोरेशन की टीम उपविजेता रही, बालक वर्ग में रीवा कार्पोरेशन विजेता रही उपविजेता कबड्डी संघ रही। कबड्डी के मैच सेवानिवत्त उप पुलिस अधीक्षक, एम.पी.सिंह की उपस्थिति में खेले गये। अन्तर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दर्शना बाकड़े की उपस्थित रही है।
कल क्रिकेट में पुलिस इलेवन और उच्च शिक्षा विभाग पहला मैच और जिला पंचायत विरूद्ध नगर पालिक निगम रीवा के बीच खेल जावेगा। आज के मैच में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये अपर कलेक्टर, शैलेन्द्र सिंह, डिप्टी कमाण्डेंट ए.के. द्विवेदी, एस.के. शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box