उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवन्य विहार में 75 लाख के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवन्य विहार में 75 लाख के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

रीवा 27 जनवरी 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार परिसर में जनभागीदारी से 75 लाख रुपए की लागत से कराए गए नवीन कार्यों का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री ने गायों को रखने के लिए परिसर में नवनिर्मित चार शेड का लोकार्पण किया। उन्होंने वन्य विहार के अंदर 330 मीटर लंबी व 5 मीटर चौड़ी सीसी रोड का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बसामन मामा गौवंश वन्य विहार को आदर्श वन्य विहार के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें निराश्रित और बीमार गौवंश को आश्रय और सुरक्षा देने के साथ रोजगार के नये अवसर भी मिल रहे हैं। गोबर से गोकाष्ठ, गोनाइल और जैविक खाद बनायी जा रही है। श्री शुक्ल ने परिसर का भ्रमण कर वन्य विहार में किये जा रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने गौवंश वन्य विहार में गौपूजन भी किया। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री केपी त्रिपाठी, संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ राजेश मिश्रा, अन्य जनप्रतिनधिगण, अधिकारी तथा स्थानीयजन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *