राष्ट्रीय पर्व के आयोजन हमारे संकल्पों को दृढ़ता प्रदान करते हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

 

भारत पर्व का आयोजन संपन्न
राष्ट्रीय पर्व के आयोजन हमारे संकल्पों को दृढ़ता प्रदान करते हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल
रीवा 27 जनवरी 2025. गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के आयोजन संकल्पों को दृढ़ता प्रदान करते हैं। हमारा दायित्व है कि विरासत में प्राप्त आजादी को संरक्षित व संवर्धित रखते हुए देश को विश्व गुरू बनाने के संकल्प से सिद्धि तक की भूमिका का निर्वहन करें।
नगर निगम टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन भारत पर्व का आयोजन ऐतिहासिक व यादगार बना देता है। देश भक्ति व लोक परंपराओं से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारे मानस पटल पर अंकित हो जाते हैं और देश प्रेम की भावना जागृत हो जाती है। उन्होंने कार्यक्रम की प्रस्तुतियों के लिये कलाकारों की सराहना की। श्री शुक्ल ने इस अवसर पर रीवा को स्वच्छ शहर बनाने में सभी के सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि रीवा को हर क्षेत्र में आगे ले जाना है। भारत पर्व आयोजन में भोपाल के भूरा प्रजापति एवं उनके दल द्वारा देश भक्ति व लोक गीत की प्रस्तुति दी गई। जबकि सतना के प्रिय वर्मा एवं उनके साथियों ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया जिसे दर्शकों की खूब वाहवाही मिली। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कलाकारों का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया। इस दौरान अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर पीके पाण्डेय, एसडीएम हुजूर वैशाली जैन, पार्षदगण, सहायक आयुक्त रूपाली द्विवेदी, तहसीलदार शिवशंकर शुक्ल, कार्यपालन यंत्री रमेश सिंह, एचके त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में दर्शक व स्थानीय जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक नामदेव एवं रक्षा श्रीवास्तव ने किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *