उप मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया

उप मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया

रीवा 26 जनवरी 2025. उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल गणतंत्र दिवस के अवसर पर हाई स्कूल चोरहटा में आयोजित विशेष मध्यान्ह भोजन में शामिल हुये। उन्होंने बच्चों के साथ विशेष मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी। मध्यान्ह भोजन में सांसद श्री जनार्दन मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, प्रभारी कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, एडिशनल एसपी विवेक लाल, एसडीएम हुजूर वैशाली जैन, सहायक कलेक्टर प्रपंज आर, तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला, संयुक्त संचालक शिक्षा केपी तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी सुदामालाल गुप्ता, शिक्षकगण तथा विद्यार्थी शामिल हुए।

Facebook Comments Box