उद्योग मंत्री ने हरिजन बस्ती में एल ई डी बल्ब का वितरण किया

rewa07082016b5

ललपा तालाब बस्ती वार्ड क्रमांक 26 में उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा पेयजल कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन एवं एल ई डी बल्ब का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गरीब एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न योजनायें संचालित की जा रही हैं। मोहल्ले के प्रत्येक घर में मीठी पानी उपलब्ध कराये जाने के साथ ही घर-घर में विद्युत कनेक्शन किये गये हैं। शीघ्र ही रहवासियों को पक्के माकान भी बनवाकर दिये जायेंगे। उन्होंने अपेक्षा की कि एल ई डी बल्ब का उपयोग कर मोहल्लावासी अपनी विद्युत खपत में कमी ला सकते हैं। कार्यक्रम में महापौर ममता गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिक निगम सतीश सोनी, शैलेन्द्र शुक्ल, विवेक दुबे सहित पार्षदगण तथा मोहल्लावासी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box