उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने खंधो माता के दर्शन कर मेला स्थल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने खंधो माता के दर्शन कर मेला स्थल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए

रीवा 14 जनवरी 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने गोविंदगढ स्थित खंधो माता मंदिर स्थित पहुंचकर माता रानी के दर्शन किये तथा पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। उप मुख्यमंत्री ने खंधो माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनों से संवाद करते हुए सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने परिसर में आयोजित मकर संक्रांति मेले का भी भ्रमण किया। इस अवसर पर विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, निर्मला द्विवेद्वी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *